नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 09:49

हम स्‍किन से जुड़ी कई परेशानियों के लिए तमाम तरह के उत्‍पाद प्रयोग करते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से कितने फायदे मिलते हैं।

नारियल का तेल वैसे तो आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है, लेकिन लोग इसके फायदे नहीं जानते हैं। यह सेहत और त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। लेकिन कपूर के साथ नारियल के तेल का संयोजन किसी जादुई उपचार से कम नहीं माना जाता।

इससे त्वचा और बालों को भी काफी फायदा पहुंचता है। यदि बात कपूर की करें तो इसका इस्‍तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है। इससे बना तेल शरीर के दर्द को कम करने, स्‍किन इंफेक्‍शन को दूर करने और दाग-धब्‍बों को हल्‍का करने में बेहद प्रभावकारी माना जाता है। आइए जानते हैं नारियल तेल और कपूर को साथ में लगाने के इन 5 फायदों के बारे में...

स्‍किन एलर्जी से दिलाए छुटकारा

अगर आपको त्वचा पर कोई एलर्जी है या फंगल इंफेक्‍शन है, तो नारियल तेल के साथ कपूर मिलाकर उस जगह पर लगाएं। एक बार उपयोग करने के बाद, आप इसका प्रभाव देख सकते हैं।

स्‍किन पर होने वाले मुंहासे आपके पूरे चेहरे को खराब कर सकते हैं। इन्‍हें रोकने में नारियल का तेल और कपूर बेहद असरदार साबित होता है।

नेल फंगस
नारियल तेल में एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं। यदि गुनगुना तेल कपूर के साथ मिलाकर नाखून पर लगाकर कुछ देर मसाज की जाए, तो फंगस धीरे-धीरे कम होनी शुरू हो जाती है।


डैंड्रफ भगाए
रूसी की समस्‍या से निपटने के लिए कपूर और नारियल से बना तेल काफी राहत दिलाता है। अपने खान-पान में हेल्‍दी चीजों को शामिल करने के अलावा आप कपूर के तेल से सिर की नियमित मालिश करें।


झाइयां
चेहरे की आधी स्‍किन पर झाइयां होने लगी हैं, तो रात में सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल में कपूर डालकर मसाज करें। इससे स्‍किन धीरे-धीरे साफ होनी शुरू हो जाती है। ऐसे में नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से आप न सिर्फ एलर्जी से राहत पा सकते हैं बल्कि स्किन इंफेक्शन और फंगल इंफेक्शन को भी गुडबॉय कह सकते हैं. एंटी बैक्टीरियल गुणों से युक्त नारियल का तेल और कपूर का मिक्सचर फेस के पिंपल और एक्ने को दूर करने में भी सहायक होता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info